जमशेदपुर : जमशेदपुर की आजादनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाइक और ऑटो के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त कपाली के टीओपी चौक का रहने वाला दानिश अंसारी उर्फ राजा (24) है. वहीं उसके पास से कपाली की व्यक्ति की चोरी की गई बाइक संख्या जेएच05 डीएफ4606 और ऑटो संख्या जेएच05एजी7622 जब्त की गयी. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है. सिटी एसपी ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि जमशेदपुर से सटे कपाली निवासी गोजु अंसारी ने थाना में 20 अगस्त को बाइक चोरी होने की सूचना दी थी. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया. तकनीकी माध्यम से एक 24-25 वर्ष का लड़का मोटरसाइकिल को लेकर जाता दिखाई दिया, जिसकी पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में की गई. दानिश अंसारी उर्फ राजा के गिरफ्तारी के लिए आजादनगर तथा कपाली के विभिन्न जगहो पर छापामारी की गई. इस दौरान दानिश को कपाली से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं उसने स्वीकार किया उसने आजादनगर के हरिजन बस्ती से ऑटो भी चोरी की थी. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.




