जादूगोड़ा : विश्व मलेरिया दिवस पर मुसाबनी सूरदा क्रॉसिंग स्थित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र प्रभारी डॉ सुंदर लाल मार्डी ने बच्चों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया. उन्होंने आसपास गड्ढे को मिट्टी से भरने, रात में शरीर को ढक कर सोने, मच्छरदानी लगाने और क्षेत्र की साफ-सफाई पर ध्यान देने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पूर्व उन्होंने क्षेत्र 22 उपस्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया से बचाव के टिप्स दिए. कार्यक्रम में अस्पताल के एमपीडब्लू दीपक मंडल, बाबू लाल किस्कू, सूरज पूर्ति, सुशांत कुमार पाल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.


















