जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बंटी सिंह ने टाटा मोटर्स के खिलाफ लेबर कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है. बंटी सिंह को टाटा मोटर्स प्रबंधन ने मजदूरों की आवाज उठाने, प्रबंधन द्वारा मजदूर विरोधी काम करने और यूनियन की साठगांठ कर गलत समझौता करने का विरोध करने के लिए दूसरे दूसरे आरोप लगाकर कंपनी से बरखास्त कर दिया गया था. उन्होंने इस बरखास्तगी को चुनौती दी है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पहले वे श्रम विभाग से लेकर तमाम स्तर पर अपनी शिकायत की थी, लेकिन उनको कोई न्याय नहीं मिला, जिसके बाद बंटी सिंह ने कंपनी के खिलाफ यह केस दायर किया है. बंटी सिंह ने कहा है कि वे इस मामले को लेकर लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
15 अक्तूबर 2025 को उनको कंपनी से बररखास्त किया गया था. करीब 10 माह से अधिक की लंबी लड़ाई के बाद वे न्यायालय की शरण में गये है. उन्होंने बताया कि उनके साथ 14 और परिवार भी है, जो किसी न किसी कारण से प्रबंधन के कोपभाजन के शिकार हुए है. लिहाजा, वे उनकी लड़ाई भी लड़ेंगे और उनको भी कोर्ट में ले जाकर न्याय दिलाने का काम करेंगे. आपको बता दें कि बंटी सिंह ने पिछले दिनों ही कंपनी के गेट को भी जाम कर दिया था. इसके अलावा लगातार कंपनी के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे है और मजदूर हितों की लड़ाई लड़ रहे है.







