
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के जामजूरकी गांव में आयोजित पुनुई पाता नाच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कुणाल षाड़गी ने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति का पुजारी है. जंगलों, पहाडों व प्रकृति की पूजा करने वाली भारत की यह सभ्यता, वास्तव में दुनिया भर में पर्यावरण की सबसे अच्छी दोस्त है. मेरा यह स्पष्ट तौर पर मानना है कि अगर दुनिया हमारे सिद्धान्तों पर, हमारे पुरखों के दिखाये राह पर चले, तो पर्यावरण संरक्षण के लिये हमें किसी सम्मेलन की जरूरत नहीं पड़ेगी. हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है. युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करें. कार्यक्रम में विधायक ने प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया तथा कलाकारों की हौसलाअफजाई की. हर साल शरद पूर्णिमा को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक के साथ जिला पार्षद अर्जुन पूर्ति, जिला पार्षद शिवचरण हांसदा, मुखिया नोहा मुर्मू, मुखिया पानसरी हांसदा, जग्गनाथ टुडू, शांखाई टुडू , दिलीप गिरी, विनन्द पातर, रामेश्वर हांसदा, हरिहर मुर्मू , भीम टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.



