जमशेदपुर : भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर के बिष्टुपुर के तिलक पुस्तकालय में जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई. साथ ही प्रोटोकॉल स्वागत शॉल प्रदान कर किया. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएमडीआर खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमयन) संशोधन विधेयक 2026 को वापस लेने एवं अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा (चंदा) चोरी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दिया है. घोषित आंदोलन के तहत कई चरणों में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा. 27 अगस्त को जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में धरना-प्रदर्शन होगा एवं राष्ट्रपति को मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सौंपेगा. उन लोगों ने बताया कि 7 सितंबर को रांची में राज्यस्तरीय लोकभवन (राजभवन) के समक्ष महाधरना कार्यक्रम होगा. (नीचे भी पढ़ें)
9 सितंबर से 16 सितंबर तक प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा. बन्ना गुप्ता ने कहा कि एमएमडीआर 2026 (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026) पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल खान एवं खनिज से जुड़ा कानून नहीं है, बल्कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन, प्राकृतिक संसाधनों, राज्य के अधिकारों और संघीय ढांचे से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती ने देश के औद्योगिक विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है. यहां की खनिज संपदा देश की अर्थव्यवस्था और उद्योगों की रीढ़ रही है, लेकिन इसके बदले झारखंड और झारखंडवासियों को विस्थापन, प्रदूषण, बेरोजगारी और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है इसलिए खनिज संपदा के उपयोग में झारखंड के हित और झारखंडवासियों का प्रथम अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष, राजकिशोर यादव, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष रामलाल प्रसाद पासवान, सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत, महामंत्री संजय तिवारी, मकसूद आलम, अली रजा खान उपस्थित रहे.




