जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा निवासी कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में सरायकेला खरसावां जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बीच निखार सबलोक का अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया गया. उनके पिता संजीव सबलोक उर्फ राजा ने उनको बिष्टुपुर पार्वती घाट में मुखाग्नि दी. निखार सबलोक अविवाहित थे. 32 वर्षीय निखार सबलोक की हत्या सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन में उस वक्त कर दी गयी थी, जब वह अपने कारोबार के संबंध में मीटिंग कर बाहर निकल रहे थे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
होटल से बाहर निकलते वक्त उस पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलायी थी. उसकी हत्या के बाद सनसनी फैल गयी. मंगलवार को निखार सबलोक का अंतिम संस्कार किया गया. उससे पहले टीएचएच से शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया. वहां उसका पोस्टमार्टम किया गया. इसमें यह मालूम चला है कि निखार सबलोक को कुल 12 गोलियां मारी गयी थी, जिस कारण उसकी मौत हुई. दो अपराधियों ने सटकर दोनों ओर से उसको गोलियां मारी थी, जो पोस्टमार्टम में साफ तौर पर देखने को मिला है. उसके कनपट्टी के दोनों साइड में दो दो गोली, गर्दन में एक, पेट में एक, पीठ में दो, दोनों शोल्डर में दो दो गोलियां मारी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के अनुसंधान में यह बातें सामने आयी है कि उसके शरीर में 12 गोलियां लगी थी. उससे उसकी मौत हुई. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है. तीन अलग अलग फुटेज में अपराधी साफ तौर पर देखा जा सकते है. इस फुटेज में दो लड़के देखे गये है. चेक पैंट पहने वाले वाइट चेक शर्ट वाला शख्स ने सबसे ज्यादा गोलियां चलायी थी. दूसरे ने भी गोलियां चलायी, लेकिन उसकी संख्या काफी कम थी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में अपराधी साफ तौर पर देखे गये है.















