चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार स्थित पीएचइडी के पास लगे ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप है. पानी नहीं मिलने से लोगों के समक्ष परेशानियां बढ़ गई है. पेयजलापूर्ति ठप होने की सूचना पाकर झामुमो नगर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बातचीत कर 24 घंटे के अंदर पीएचइडी को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की बात कहीं ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक में नया बाजार के तत्कालीन टंकी से प्रत्येक टोला तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की. मौके पर नगर सचिव सुजित दास, राजा बारिक, मोहन माईति, गणेश दत्त, तरूण बेरा, बापी नंदी, सचिन पाल, अरविंद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.







