जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जेम्को आजाद बस्ती निवासी एक अत्यंत गरीब दिहाड़ी मजदूर, गंभीर हर्निया की बीमारी से पीड़ित हैं और चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी थी. हालांकि, राशन कार्ड स्वीकृत न होने के कारण उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था. आर्थिक तंगी की वजह से उनका ऑपरेशन रुका है और वे जिंदगी तथा मौत से जूझ रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
इस संकट की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह को मिली, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए मजदूर की जान बचाने के लिए त्वरित मदद की गुहार लगाई. मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को पीड़ित मजदूर के लिए त्वरित निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील और त्वरित कदम के बाद पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है. सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह ने गरीब मजदूर की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हृदय से आभार व्यक्त किया है.




