जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस का अनुसंधान अभी जारी है. इस मामले में एक और शूटर की तलाश चल रही है. इस मामले में अभी और तीन लोगों की गिरफ्तारी संभव है. इस मामले में अब पुलिस कांड से जुड़े लोगों की वित्तीय मामलों की भी जांच करायेगी. अपराधियों के आमदनी की जांच होगी. दूसरी ओर, इस मामले में जमशेदपुर पुलिस ने एक केस दो लोगों के खिलाफ दायर की है, जिनके पास से पिस्तौल भी बरामद किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
ये लोग भी इस कांड में जुड़े है, जिन्होंने निखार सबलोक की रेकी की थी. यह रेकी पहली बार किया गया था, जिसमें कदमा और सोनारी के बीच ही निखार सबलोक को मौत के घाट उतारा जाना था. लेकिन इसमें अपराधी सफल नहीं हो पाये. इस मामले में पुलिस ने प्रदीप सिंह और अभिनव यादव उर्फ अखिलेश यादव के खिलाफ एक केस दायर किया है. उन लोगों को भी जेल भेजने की तैयारी की गयी है.




