दिल्ली : दिल्ली एनसीआर के ट्रॉनिका सिटी स्थित ओम रीजेंसी के सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा भारत के 5वें महाधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्रीकांत पोद्दार ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी बीआर अमरेश पोद्दार की मौजूदगी में रामकृष्ण पोद्दार, सुमित पोद्दार, आलोक पोद्दार, अनिल पोद्दार व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. 5 वर्ष के कार्यकाल को पूरा होने के उपरांत लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सर्वसम्मति से श्रीकांत पोद्दार पुनः महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाओं से उन्हें सुशोभित कर गर्मजोशी व उद्घोष के साथ अभिनंदन किया गया एवं एकबार पुनः आस्था व्यक्त करते हुए जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)

महासभा के अधिवेशन के पूर्व ट्रॉनिका सिटी में ही राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि अमरेश पोद्दार आलोक पोद्दार, रामकृष्ण पोद्दार के द्वारा फीता काटकर किया गया, जहां डॉ श्रीकांत पोद्दार जिंदाबाद के नारे लगाए गए. काटकर किया गया, जहां डॉ श्रीकांत पोद्दार जिंदाबाद के नारे लगाए गए. (नीचे भी पढ़ें)
अतिथि बीआर अमरेश पोद्दार, सुमित पोद्दार ने समाज को एकजुट होने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. डॉ श्रीकांत पोद्दार ने पूर्व की भांति समाज के बीच समर्पित होने, चहुंमुखी विकास करने की बात कही. भवन के डेवलपमेंट के लिए अमरेश पोद्दार 1.51 लाख, आलोक पोद्दार ने 50 हजार देने की घोषणा की, रामकृष्ण पोद्दार ने 25 हजार दिया. इसके अलावे भी फ्रिज, कूलर, पंखा व सामग्री देने की कई सदस्यों ने घोषणा की है. कार्यक्रम का संचालन प्रेम रंजन पोद्दार एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत देव ने किया.




