जमशेदपुर : जमशेदपुर के कलाकार कराओके सिंगिंग ग्रुप के तत्वावधान में भोजपुरी साहित्य परिषद के हॉल में रंगारंग गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार रहे. आयोजक सुखबिंदर सिंह एवं विश्वजीत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया. इस अवसर पर अरविंद कुमार ने अपने जीवन एवं संगीत से जुड़े अनुभव साझा किए और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर भजन से हुआ. इसके बाद कलाकारों ने सोलो एवं डुएट गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं. शुरुआत शास्त्रीय गायन से हुई, जिसके बाद फिल्मी एवं सदाबहार गीतों ने माहौल को और भी संगीतमय बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में सुखबिंदर सिंह, विश्वजीत, अमरजीत सिंह, अरिंदम बोस, सुभाषीस रॉय, प्रवीर मंडल, नाभा कुमार बोस, प्रसन्नजीत, गोपाल, सुमन परमार्थ, मंटू शर्मा, राणा बनर्जी, प्रियंका एवं ललन शर्मा सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका ने किया. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया. आयोजन ने संगीतप्रेमियों को सुर, ताल और मनोरंजन से भरपूर एक यादगार शाम प्रदान की.




