जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में एनएच-33 स्थित सरोवर हिल के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. लोगों ने यह भी दावा किया कि कार के अंदर नशीले पदार्थ मौजूद थे. हालांकि, नशीले पदार्थ की बरामदगी और चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन और बाइक के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.















