जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के बिमला अपार्टमेंट की रहने वाली अधिवक्ता के साथ गोलुमरी एचपी पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों द्वारा उनके कार का शीशा तोड़कर बदतमीजी की गई और धमकी भी दी गई है. इस मामले में अधिवक्ता विजीता तोपनो ने गोलमुरी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को वे अपने बच्चों के साथ गोलमुरी जा रही थी. तभी गोलमुरी एचपी पेट्रोल पंप के पास शाम करीब 7.30 बजे काले रंग की एसयूवी 700 कार संख्या जेएच05डीक्यू198 में सवार कुछ बदमाश उनके और उनके बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बदतमीजी करने लगे. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं उन्हें धमकाया गया और उसी में एक ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया. उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. उन्होंने थाना प्रभारी से अपनी और बच्चों सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.




