जादूगोड़ा : मुसावनी डीएसपी रोहित कुमार परमार की अगुआई में संदिग्ध वस्तुओं के खिलाफ जादूगोड़ा पुलिस द्वारा चलाए गए छापामारी अभियान को बड़ी सफलता हासिल हुई है. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की कुलडीहा पंचायत के भुरकाडीह निवासी चंचल कुमार भकत (पिता तपन कुमार भकत) को पुलिस ने आज गुरुवार को 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर घाटशिला जेल भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस सम्बन्ध में जादुगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने चंचल कुमार भक्त के पास से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ मोटरोला का एक मोबाइल फोन भी जब्त की किया है. इस अभियान में जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, आनंद मरांडी समेत सशस्त्र पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा के खिलाफ दबिश दी व बड़ी सफलता हासिल की.




