बागबेड़ा : जमशेदपुर के बागबेड़ा बडौदा घाट स्थित आदर्श सोसायटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा पंडाल 2026 के भव्य आयोजन के लिए भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन का कार्य पंडित सुकुमार भट्टाचार्य के द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर आदर्श सोसाइटी के सभी बड़े बुजुर्ग, सदस्यगण उपस्थित थे. सभी की मौजूदगी में धूमधाम और भक्तिभाव से पूजन सम्पन्न हुआ. महिलाओं के द्वारा माता का झूमर, लोकगीत और भजन गाया गया. सभी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सभी ने बढ़ चढ़कर भूमि पूजन कार्य मे अपनी अपनी हिस्सेदारी और जवाबदेही तय की.






