आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर रोड नम्बर 15 न्यू डिस्को क्लब का भव्य गणेश पूजा पंडाल पूरे धार्मिक अनुष्ठान और उत्साह के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ समर्पित कर दिया गया. इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने पूजा पंडाल पहुंचकर विधिवत दीप प्रज्वलित किया और भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा पंडाल के साथ-साथ उन्होंने परिसर में लगने वाले पारंपरिक गणेश मेला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पूजा प्रबंधन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. समारोह के दौरान न्यू डिस्को क्लब की ओर से एसपी सहित उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का बुके और अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया. जनसमूह को संबोधित करते हुए एसपी ने शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की लीलाएं हमें जीवन के सर्वोच्च संस्कार सिखाती हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने अपने माता-पिता को ही संपूर्ण सृष्टि मानकर उनकी परिक्रमा की थी, जो यह संदेश देती है कि जीवन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि है, विघ्नहर्ता के स्वरूप का प्रत्येक अंग जीवन दर्शन से जुड़ा है. उनके बड़े कान यह सिखाते हैं कि हमें दूसरों को अधिक सुनना चाहिए और अपने स्व-विवेक से सही निर्णय लेना चाहिए. हमें भगवान गणेश के बाह्य रूप यह संदेश देता है कि बुद्धि, विवेक ज्ञान धैर्य लगन और आचरण ज्यादा महत्वपूर्ण है. मंच संचालन करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सरायकेला-खरसावां ज़िला केवल एक प्रमुख औद्योगिक नगरी ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का भी बड़ा केंद्र है. (नीचे भी पढ़ें)
एसपी के कुशल नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच परस्पर विश्वास व संवाद का एक मजबूत सेतु बना है. अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के साथ-साथ महिला व बाल सुरक्षा, युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित हुई है. कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार और आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर भी मुस्तैद दिखे. पूरे समारोह की अध्यक्षता न्यू डिस्को क्लब के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयकर निरीक्षक संतोष चौबे ने प्रस्तुत किया. इस मौके पर एसएन यादव, निरंजन मिश्रा अधिवक्ता संजय कुमार, बिनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, कन्हैया ठाकुर, जय प्रकाश, संजय शर्मा, शिव कुमार, आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में न्यू डिस्को क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजेश सिन्हा उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से शंकर सिंह, रैन सिंह, संतोष तिवारी, संकेत कुमार, नवनीत कुमार, अमित सिंह, रवींद्र तिवारी, शक्ति कुमार, राहुल कुमार, आनंद रंजन मिश्रा, राहुल राय, रोहित, रौनक चौबे, राजू कुमार, धीरज कुमार, ओमबीर मिश्रा, गणेश चौबे, धीरज पांडेय, सुमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रंजन तिवारी और सन्नी तिवारी समेत कई अन्य सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे. पूजा पंडाल के पट खुलते ही बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.




