चाकुलिया: चाकुलिया के नया बाजार स्थित गौशाला के सभागार में बुधवार को चाकुलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव महतो की अध्यक्षता में भाजपा चाकुलिया और श्यामशुंदरपुर मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष सत्या तिवारी उपस्थित थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलायेगी, इस कार्यशाला के माध्यम से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई. गरीबों के जीवन स्तर को उंचा उठाने हेतु चलाए गए विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं के लिए नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रत्येक घरों में आशीर्वाद का दीया जलाकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाएगी. मोदी सरकार के विभिन्न सेवा कार्यों एवं विकसित भारत पर विद्यालयों में छात्रों के बीच चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित का आयोजन किया जाएगा. आंगन का मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ियों में आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा और महिलाओं को मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी. प्रत्येक गांवों में सेवा ज्योति यात्रा आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता जन सहभाग से सेवा मूलक कार्यक्रम चलायेंगे. एक माह के सेवा संकल्प अभियान में लाभार्थियों से उनके जीवन स्तर में बदलाव के अनुभवों सामाजिक स्तर में साझा किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

नरेन्द्र मोदी ने देश के राजनीति की दिशा बदल दी: डा दिनेशानंद गोस्वामी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सन् 2014 के पहले देश की राजनीति भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद के दलदल में समायी हुई थी. परन्तु 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पॉलिटिक्स ऑफ परफरमेन्स की ओर देश बढ़ रहा है. 5 दशकों की लंबित राष्ट्रीय समस्याएं -धारा 370 समाप्त हुई. नक्सली उग्रवाद समाप्ती की ओर है. तीन तलाक़ की कुप्रथा का अंत हुआ. डॉ गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं से देश में 25 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है. 58 करोड़ गरीबों का बैंक में जन धन खाता खुला. 4 करोड़ पीएम आवास गरीबों को मिला. 80 करोड़ लोगों को 5 किलोग्राम अनाज मुफ़्त मिल रहा है. आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ लोग सूचीबद्ध हैं जिन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है. मोदी सरकार देश के गरीब,किसान,मज़दूर, युवा एवं महिलाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है. मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का विकास दर 7.8 प्रतिशत हुआ जो विश्व के सभी विकसित देशों से आगे है. कार्यशाला को जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी,महिला मोर्चा प्रवक्ता काजल महाकुड, हरिसाधन मल्लिक, दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया.कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री चन्दना मुर्मू ने किया और श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर शतदल महतो, पार्थो महतो, चंदन महतो, राजीव महापात्र, दिलीप महतो, सुधीर महतो, संजय दास,तुषार बेरा,चंचल मंडल,तपन बेरा, जगत शिकारी,अरुण गिरी,सनत गिरी,परिमल दास,संदीप चंद,पंकज गिरी,दिपेश पलाई,अप्पु दास,विजय महतो,अनूप घोष, रॉबिन कर्मकार,अमित महतो,त्रिलोचन पाल,अमृत नायक समेत अन्य उपस्थित थे.







