जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालूबासा स्थित हरिजन स्कूल मैदान में दुर्गा पूजा एवं काली पूजा कमिटी के द्वारा लगातार 35वें वर्ष से आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के अवसर पर विधिवत भूमि पूजन का कार्यक्रम सफल हुआ. वहीं भव्य मां दुर्गा के भव्य पंडाल का निर्माण होगा. इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष मूलचंद साहू, राकेश दुबे, राहुल प्रसाद, दुर्गा यादव, चिंटू ठाकुर, देबाशीष मुखर्जी, उत्तम साहू और साथ ही कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे.




