
Aditypur : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर में एमआईजी कॉलोनी में आवास बोर्ड के खाली पड़े जमीनों पर आवास बोर्ड द्वारा बनाए जाने वाले घरों के लिए निकाले गए अल्पकालीन निविदा पर विरोध शुरू हो गया है. आपको बता दें कि आवास बोर्ड की ओर से आनन-फानन में एमआइजी कॉलोनी परिसर से सटे खाली भूखंड पर मकान बनाए जाने का फरमान जारी किया गया है. इतना ही नहीं इसके लिए 1 सप्ताह के भीतर टेंडर फाइनल करने का भी निर्देश जारी किया गया है इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है. वहीं आवासीय संघर्ष समिति की ओर से स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक सह आवास बोर्ड के एमडी के कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया. वहीं समिति की ओर से साफ कर दिया गया है कि अगर यह टेंडर रद्द नहीं किया जाता है तो आगे सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा.



