
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के केंदाडांगरी प्राथमिक बिधालय में बीती रात असामाजिक तत्वों ने बिधालय के एक कमरा और किचन का दरवाजा का ताला तोड़ कर समान की चोरी कर ली है. मंगलवार को बिधालय के एचएम हिमांशु सेखर पाल ने थाना और बीआरसी में आवेदन देकर सुचना दी.दिये गये आवेदन में कहा है की मंगलवार को जब सुबह बिधालय पहुंचा तो बिधालय के एक कमरा और किचन के दरवाजा का ताला टूटा पाया. कहा कि एक कढाई, दो बाल्टी, एक डेग और 21 केजी चावल की चोरी हुई है.



