जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को कंपनी की नवनियुक्त चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (सीएचआरओ) अनिशा प्रमानिक पुणे से बोनस फॉर्मूला पर चर्चा के लिए पहुंचीं. प्लांट आगमन पर यूनियन की टीम ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद प्रबंधन एवं यूनियन के बीच आगामी वर्ष के बोनस फॉर्मूला को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. यूनियन की ओर से कर्मचारियों के हितों, उत्पादन, उत्पादकता एवं कंपनी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बेहतर और न्यायसंगत बोनस फॉर्मूला पर अपने विचार रखे गए. बैठक में प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ अनिशा प्रमाणिक, डीजीएम एचआर राजेश कुमार त्रिपाठी एवं डिप्टी हेड एचआर मनीष कुमार उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)
यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बिजय खान, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक श्रीवास्तव, महासचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष हुसैन ओला क़ादरी, संगठन सचिव प्रवीण कुमार राय, संयुक्त सचिव आदित्य राज एवं श्रीतिधर महतो तथा समिति के सदस्य संतोष साहू, प्रियंका कुमारी एवं कृष्ण यादव उपस्थित रहे. यूनियन ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन और यूनियन के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण चर्चा के माध्यम से ऐसा बोनस फॉर्मूला तैयार होगा, जिससे कर्मचारियों के योगदान और कंपनी के प्रदर्शन का उचित सम्मान हो तथा इस वर्ष कर्मचारियों को बेहतर बोनस प्राप्त हो सके.




