जमशेदपुर : सुन्दरनगर स्थित माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति की दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से सोमवार को भूमि पूजन आयोजित हुआ. सुन्दरनगर के पुरोहित कृपा शंकर शुक्ल, मिदनापुर के अंजन भट्टचार्य एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद् उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के साथ पुड़िहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के, वार्ड सदस्य उषा शर्मा की उपस्थिति में मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ. पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा को श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करने कि तैयारी है. (नीचे भी पढ़ें)

कमिटी के संरक्षक संतन ओझा ने बताया कि इस बार का पूजा पंडाल को भव्य मन्दिर का रूप दिया जा रहा हैं. पंडाल सीसीटीवी कैमरे से युक्त होगा. यहां पूजा कमेटी के सदस्य पंडाल में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेवारी अपने कंधों पर लेकर पूजा संपन्न कराते हैं. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पंडाल की सार्थकता यह है कि इस पंडाल में अत्यधिक महिलाएं पूजा में शामिल होती हैं. पंडाल निर्माण में आज से ही कारीगर लग गए हैं जो दूसरे राज्य से आए हैं और दिन-रात मेहनत कर के पंडाल को पूरा करेंगे. पूजा पंडाल में 10 दिनों तक चलने वाली मां भगवती का पूजन और पंडाल अलौकिक होता है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण की तैयारी है. सुन्दरनगर जय मां शक्ति कल्याण मंडप परिसर में बन रहा पंडाल आकर्षण का केन्द्र बनेगा. महासचिव पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल” ने कहा कि इस बार महालया से महानवमी तक प्रत्येक दिन संध्या 7:00 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा एवं महा सप्तमी, महा अष्टमी एवं महा नवमी को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल महाप्रसाद एवं तीनों दिन ‘प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय चैतन्य झांकी का भी भव्य आयोजन ‘किया जाएगा. मौके पर कमेटी के संरक्षक संतन ओझा “बब्लू”,स्थायी समिति के सदस्य पूडिहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के, भारती देवी, गीता देवी, योगेश रामा, शैलेन्द्र कुमार, अध्यक्ष घनश्याम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमित मोदी, उपाध्यक्ष वीणा देवी, उदय वर्मा, तारा सिंगारी, वीणा सिंगारी, राम विनय सिंह, कोषाध्यक्ष भवेश प्रसाद, कंचन ओझा, शैलेन्द्र सिंह, राम नारायण मिश्रा, राकेश सिंह, पंकज ओझा, तेज़ नारायण राय,पप्पू पोद्दार, रामाकृष्ण मिश्रा,शम्भु शरण कुमार,सुभाष सिंह, अमर सिंह,गीता सिंगारी,उषा शर्मा,निशा देवी,उज्ज्वल पाठक,कृष्णा कुमार,सुरेन्द्र कुमार,धापी ओझा, टुनटुन ओझा, शत्रुघ्न ओझा,युवराज ओझा आदि मौजूद रहे




