जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर के सर्किट हाउस में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 सितंबर को रांची में आयोजित राजभवन घेराव एवं मार्च-प्रदर्शन कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना रहा. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 26 सितंबर को सुबह 8 बजे जमशेदपुर के साकची आमबगान से जिला के सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर रांची के लिए कूच करेंगे और राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे. (नीचे भी पढ़े)

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रीगण से अपील की कि अपने-अपने प्रखंडों में बैठक कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर चलने के लिए प्रेरित करें. बैठक में मुख्य रूप से बिजेंदर तिवारी, संजय सिंह आजाद (कार्यालय प्रभारी), जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, जोगिंदर यादव, राकेश साहू, अतुल गुप्ता, संजीव रंजन, संजय तिवारी, प्रताप यादव, कौशल प्रधान, फिरोज खान, बीरबल शर्मा सहित जिला के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद का सराहनीय योगदान रहा.




