जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेडएफ सीवीसीएस (पहले बेबको) के कर्मचारियों का बोनस समझौता हो गया. मैनेजमेंट और झारखंड स्टील मेटल व माइंस इंप्लाइज यूनियन की ओर से समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत अधिकतम 44820 रुपये और न्यूनतम 36720 रुपये बोनस मिलेगा. बोनस की राशि सितंबर के वेतन के साथ मिलेगा. (नीचे भी पढ़े)

समझौता पर मैनेजेमेंट की ओर से रीजनल ऑपरेशन ऑफिसर मुकुंद गोविंदराजन, हेड एचआर इंडिया हरि गोविंद तिलक, प्लांट हेड कृष्ण मोहन चौरसिया, एजीएम एचआर जी अंबुसेलवन, जमशेदपुर के एचआर हेड राघव तिवारी जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष भोगन मुर्मू, कोषाध्यक्ष राम हांसदा, सचिव गौतम कुमार, कमेटी मेंबर रामदास मुर्मू और मोहम्मद अकरम राजा ने किया.




