जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक की शाखा में गुरुवार को हुई लाखों रुपये की डकैती को लेकर राज्य का पूरा पुलिस महकमा रेस है. विभाग में जमशेदपुर से लेकर राजधानी रांची तक खलबली मची हुई है. शुक्रवार को एडीजी मनोज कौशिक इसी मामले को लेकर अचानक जमशेदपुर पहुंचे और घटना स्थल, गोलमुरी केनरा बैंक का मुआयना करने के साथ ही मामले की चल रही पड़ताल में अब तक हुई प्रगति का जायजा भी लिया. इसके साथ ही श्री कौशिक ने जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि एडीजी मनोज कौशिक आज अपराह्न अचानक जमशेदपुर पहुंचे, जहां से वे जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ गोलमुरी पहुंचे. वहां उन्होंने बैंक शाखा में पहुंच कर वहां शुक्रवार को दिन-दहाड़े करोड़ों रुपये के नगद एवं आभूषणों की डकैती की वारदात का जायजा लिया. वहां उन्होंने मामले की जांच कर रहे जिले के पुलिस अधिकारियों से अबतक की प्रगति की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने जांच अधिकारियों एवं वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. बैंक का मुआयना करने के बाद एडीजी मनोज कौशिक जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की.


















