जमशेदपुर : विद्या भारती विद्यालय की ओर से गुमला सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखातेहुए कुल 7 पदक अपने नाम किये. आज विद्यालय की वंदना सभा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी विजेता भैया-बहनों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही 4×100 मीटर तथा 4×400 मीटर की रिले रेस में भी बागबेड़ा की टीम ने अपना दमखम दिखाया. टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए दोनों रिले रेस में तीसरा स्थान हासिल किया और दो-दो पदक पक्के किए. इस टीम में अनन्या, मनीषा, अन्नू, रिया, लक्ष्मी और प्रतिमा शामिल थीं. (नीचे भी पढ़ें)
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा. विद्यालय के भैया-बहनों की टीम ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया. इनमें स्कूल की मनीषा ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसके साथ ही हैमर थ्रो में भी दूसरा स्थान हासिल किया. रिया ने हर्डल रेस (बाधा दौड़) में दूसरा स्थान और ट्रिपल जंप (तिहरी कूद) में तीसरा स्थान प्राप्त किया. युवराज ने हैमर थ्रो में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता.







