जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न सेवा एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों, उनकी तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ. बैठक में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई. साथ ही बूथ एवं क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, कार्यक्रमों की तैयारी तथा जनसहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जटा शंकर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, मंडल प्रभारी विजय तिवारी एवं SIR जिला संयोजक अंजन सरकार उपस्थित रहे. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अरविंद महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह लोधी ने किया. इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह लोधी, सुनीश पांडे, मंडल मंत्री रेणु झा, देवी प्रसाद, कमल कुमार, बिनोद कुमार, मीडिया प्रभारी के.एन. ओझा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय सिंह, युवा नेता रितेश सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह, महिला कार्यकर्ता खुशी ओझा, संगीता लोधी, अंजिता, गुड्डी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी ने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सेवा, संगठन और समर्पण के संकल्प के साथ भाजपा कदमा मंडल निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.




