• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur congress : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, किया गया दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

Jamshedpur congress : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, किया गया दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इस अवसर पर गोष्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं जनआंदोलनों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष को विस्तारपूर्वक रखा. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर आम जनता को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा और देशवासियों में आत्मविश्वास एवं स्वराज की भावना को मजबूत किया. उनके नेतृत्व में असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की. (नीचे भी पढ़ें)

जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने अपने कार्यकाल में देश की एकता, आत्मनिर्भरता और किसानों तथा जवानों के सम्मान को विशेष महत्व दिया. उनका प्रसिद्ध आह्वान “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के किसानों और सैनिकों के योगदान की महत्ता को रेखांकित करता है. जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाता है. आज आवश्यकता है कि हम उनके बताए आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव एवं देश की एकता को मजबूत करने का संकल्प लें. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन एवं सार्वजनिक कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, फिरोज खान, जसवंत सिंह जस्सी, अंसार खान, अमर कुमार मिश्रा, रजनी बंसल, नलिनी सिन्हा, गुरदीप सिंह, ज्योति, राजेश चौधरी, सुखदेव सिंह मल्ली, संजय यादव, अशोक सिंह क्रांतिकारी, मकसूद आलम, नवनीत मिश्र, मनोज सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, अतुल गुप्ता, अजय शर्मा, उपेंद्र नाथ वर्मा, सुरज मुण्डा, सुनीता ओझा, फरहत बेगम, नमिता सिंह, विकास मुखी, उदय कुमार सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, दुर्गा प्रसाद, शिल्पी चक्रवभर्ती, प्रितपाल सिंह, आदित्य सामल, प्रमोद मिश्र, राजू वर्मा, अजय कुमार, मनोज ठाकुर, संतोष रजक, शबाना परवीन, मनोज उपाध्याय, सुनीता मुखी, बीरबल कुमार, लव कुमार निराला, देवेन्द्र कुमार, पंकज कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural rural road refilling : बहरागोड़ा के नयाग्राम चौक से नयाग्राम तक जर्जर सड़क की शीघ्र होगी रीफिलिंग, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर डीसी ने दिया आश्वासन
खबर

Jamshedpur rural rural road refilling : बहरागोड़ा के नयाग्राम चौक से नयाग्राम तक जर्जर सड़क की शीघ्र होगी रीफिलिंग, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर डीसी ने दिया आश्वासन

October 2, 2026
Jamshedpur cleanliness women honoured: कदमा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित, वॉइस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक ने कहा -स्वच्छता की ये सिपाही ही हमारे समाज की असली ताकत
खबर

Jamshedpur cleanliness women honoured: कदमा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित, वॉइस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक ने कहा -स्वच्छता की ये सिपाही ही हमारे समाज की असली ताकत

October 2, 2026
Jamshedpur shrimadbhagwat katha : महारास लीला एवं भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह में खूब झूमे श्रद्धालु, जुगसलाई श्री राजस्थान शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, आचार्य विनयकांत ने गौमाता की सेवा को बताया परम कर्तव्य
खबर

Jamshedpur shrimadbhagwat katha : महारास लीला एवं भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह में खूब झूमे श्रद्धालु, जुगसलाई श्री राजस्थान शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, आचार्य विनयकांत ने गौमाता की सेवा को बताया परम कर्तव्य

October 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News