चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 के जुगिपाड़ा स्थित पक्का घाट तालाब में जलकुंभी भरने और तालाब गंदा होने संबंधित न्यूज विगत दिनों शार्प भारत न्यूज पोर्टल पर न्यूज प्रकाशित किया गया था. नगर पंचायत प्रशासक ने तालाब की साफ-सफाई कराने के लिए निविदा निकालकर तालाब की सफाई कार्य शनिवार से शुरू कर दिया है. शनिवार को सफाई कार्य का शिलान्यास नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञात हो कि शांति समिति की बैठक में भी विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने तालाब की समस्या को रखते हुए कहा था कि तालाब में जलकुंभी भरने से मूर्ति विसर्जन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसपर तत्काल पहल करते हुए सफाई करवाया जाए ताकि कमेटी को मूर्ति विसर्जन करने में सहुलियत हो सके. कमेटी की मांगों को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने पहल करते हुए आज से तालाब की साफ सफाई का कार्य शुरू किया गया है.




