जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “आंगन मिलन”कार्यक्रम रविवार को हिंद क्लब, रानीकुदर, कदमा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में कदमा क्षेत्र की सम्मानित महिला सेविकाओं को उनके सामाजिक योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृति-भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं रांची ग्रामीण जिला प्रभारी नन्द जी प्रसाद, मंडल महामंत्री अरविंद महतो, राजू सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, सुनीशा पांडे, मंत्री विनोद रजक, युवा नेता मुन्ना सिंह, रोहित कुमार, लोखनाथ त्रिपाठी, महिला कार्यकर्ता श्रीमती संगीता लोधी, खुशी ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सम्मानित महिला सेविकाएं उपस्थित रहीं.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कदमा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभी सेविकाओं का सम्मान कर उनके सेवा भाव की सराहना की गई. उपस्थित वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में कदमा मंडल के सभी पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.भाजपा कदमा मंडल सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है.




