जमशेदपुर:जोड़ी राइडर और जेएच 05 ग्रुप की पूरी टीम ने 4 अक्टूबर को सरायकेला स्थित एक वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया.इस सेवा का विचार ग्रुप के एडमिन पिंकी पाजी और निक्की भाभी का था. पिछले सप्ताह दोनों वृद्धाश्रम के दौरे पर गए थे, जिसके बाद उनके मन में यह सेवा करने का विचार आया. उनकी योजना के तहत और पूरी टीम के सहयोग और योगदान से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया.वृद्धाश्रम में लगभग 35 बुजुर्ग रहते हैं. (नीचे भी पढ़े)

टीम ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर बाइक राइड करते हुए वहां पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका परिचय लिया और बातचीत की.इस दौरान टीम की ओर से सभी बुजुर्गों के लिए राशन, खाने-पीने की सामग्री एवं रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुएं वितरित की गईं.टीम से मिलकर बुजुर्गों को बहुत खुशी हुई और इस नेक कार्य में शामिल होकर टीम के सभी सदस्यों को भी आत्मिक संतुष्टि मिली.कार्यक्रम सफल रहा और टीम ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया.




