जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलने वाले 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ जुगसलाई से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया.जुगसलाई में हमारी समाज की महिलाओं द्वारा बहुत ही भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 3 प्रतियोगिताएं हुईं. पहला लेडिज फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम रूपा अग्रवाल, द्वितीय नीलम धनूका, तृतीय अंकिता अग्रवाल रही. (नीचे भी पढ़े)

इसी तरह खाऊ गली थीम गेम्स का आयोजन किया गया. इसमे प्रथम ख्याति अग्रवाल, द्वितीय ऋषभ अग्रवाल, तृतीय कृषव अग्रवाल रहे. इसके बाद बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे प्रथम – इशिता, द्वितीय- धैर्य, तृतीय- तनूषा रहे. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में चांदनी पाड़िया, प्रियंका पोद्दार, वर्षा भरतिया, पूजा अग्रवाल और आशीष अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा.




