जमशेदपुर : जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा इस वर्ष दुर्गापूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. पूजा कमिटी के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल, मां दुर्गा की प्रतिमा, विद्युत सजावट एवं मेले को आकर्षक और भव्य रूप देने की तैयारी है. महासचिव दिनेश कुमार ने बताया पश्चिम बंगाल से आये कारीगर इस वर्ष प्लास्टिक से बनी विभिन्न उपयोगी वस्तुओं को पंडाल की सजावट और कारीगरी का आधार बनाया जाएगा. इसमें बोतल, प्लेट, कटोरी, चम्मच, ग्लास सहित अन्य प्लास्टिक वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग कर आकर्षक पंडाल तैयार किया जाएगा. इसके माध्यम से पर्यावरण एवं पुनः उपयोग का संदेश भी देने का प्रयास किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

20 फीट की राजराजेश्वरी प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र : इस वर्ष मां दुर्गा की राजराजेश्वरी मॉडल की लगभग 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. प्रतिमा का निर्माण ओडिशा के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

चांदीपुर की विद्युत सजावट : पूजा परिसर में चांदीपुर की आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी. रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष लाइटिंग से पूजा परिसर को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है.बच्चों और बड़ों के लिए भव्य मेला : पूजा के दौरान बच्चों एवं बड़ों के मनोरंजन के लिए भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जहां विभिन्न प्रकार के मनोरंजन एवं आकर्षण उपलब्ध रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
महासचिव दिनेश कुमार ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से दुर्गापूजा के अवसर पर टुईलाडुंगरी पूजा पंडाल में परिवार सहित पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन करने और आयोजन का आनंद लेने की अपील की. उन्होंने बताया की पूर्व मे यहा शांता दुर्गा टेम्पल ऑफ़ गोवा, देवघर का नौलखा मंदिर और भी बहुत हीं आकर्षक पंडाल बनाये गए है. पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव, महासचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनू राव, लाइसेंसी किशोर कुमार राजा, उपाध्यक्ष प्रशांत गिरी, रंजीत गुप्ता, अजय कुमार, सतीश सिंह सहित कमिटी के अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.




