जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश के बाद टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच दुकानों को तोड़ा गया. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. टाटा स्टील की टीम ने संबंधित दुकानों को खाली कराने के बाद उन्हें ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार ने दुकान खाली करने के लिए दो दिन का समय देने का अनुरोध किया. दुकानदार का कहना था कि उसे सामान हटाने और दुकान खाली करने के लिए थोड़ा समय दिया जाए. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले को देखा. बताया गया कि संबंधित जमीन को लेकर मामला न्यायालय में चल रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद टाटा स्टील की ओर से कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई. टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की कार्रवाई के बाद इलाके में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल रहा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है. वहीं, प्रभावित दुकानदारों ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष.




