जमशेदपुर : टाटा स्टील के सहयोग से संचालित साकची स्थित जमशेदपुर आइ हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इस साल 18.5 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 81554 रुपये और न्यूनतम 70929 रुपये बोनस के रुप में मिलेगा. बोनस की राशि 13 अक्तूबर तक कर्मचारियों के बैंक खाते में चला जायेगा. शुक्रवार को इस संबंध में बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
समझौता पर जमशेदपुर आइ हॉस्पिटल की ओर से टाटा स्टील की मेडिकल जीएम डॉ विनिता सिंह, सचिव व अधीक्षक डॉ एसपी जखनवाल, प्रशासक ट्रस्ट हॉप्टिल डॉ शरद कुमार, कोषाध्यक्ष पायल चौधरी, सदस्य स्नेहा जबकि जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव बीके डिंडा, उपाध्यक्ष मीरा कुमारी, सहायक महासचिव सुशांत कुमार खलको, कमेटी मेंबर पार्वति मिश्रा, पूनम एस तिर्की, पंकज सोना ने हस्ताक्षर किये.




