• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 9, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 का भव्य आरंभ शुक्रवार को हो गया. बिष्टुपुर स्थित होटल एल्कोर में सुबह से शाम तक चले आयोजन में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर तो बातें हुईं ही, किताबों के बहाने समाज व सांसारिक दुनिया पर भी काफी चर्चा हुई. झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त बैजनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन सत्र में एआई के दौर में किताबों का भविष विषयक परिचर्चा में मुख्य अतिथि कोच्चि (केरलम) से आईं प्रो. के वनजा ने कहा कि कोई भी तकनीक लेखक का अस्तित्व समाप्त नहीं कर सकती. हमें इससे कतई डरने की जरूरत नहीं है. किताबों के स्पर्श व गंध से हम विशेष दुनिया में पहुंच जाते हैं, वह अनुभूति एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती. आलोचक राकेश बिहारी ने कहा कि एआई ने लोगों को शक्की बना दिया है. इससे अपने लिखे पर भी लोगों को शक होने लगा है. हालांकि हम जिस तरह जीते हैं, वह एआई कभी महसूस नहीं करा सकता. कथाकार पंकज मित्र ने कहा कि मानव इतिहास में पहली बार ऐसी तकनीक आई है, जिसने मानव मस्तिष्क को चुरा लिया है. अंत में अध्यक्षीय वक्तव्य में बैजनाथ मिश्रा ने कहा कि एआई जेनरेटर है, जबकि मनुष्य क्रिएटर है. एआई हमें वहीं देता या लौटाता है, जो मनुष्य पहले दे चुका है.(नीचे भी पढ़े)

आयोजन की अगली कड़ी में दर्शक तब रोमांचित हो गए, जब निर्देशन के लिए, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित संताली फिल्म आंगेन की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई और उसके बाद फिल्म एक्सपर्ट डॉ. विजय शर्मा ने फिल्म के बहाने संताली सिनेमा और रवि की सृजन यात्रा पर प्रकाश डाला. इससे पहले डॉ. विजय शर्मा की पुस्तक नोबेल साहित्य व सिनेमा के प्रथम संस्करण का विमोचन हुआ. इसी क्रम में पद्मश्री दमयंती बेसरा व साहित्यकार निर्मला पुतुल से मॉडरेटर भादो माझी ने आदिवासी साहित्य में स्त्री की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की. इसी बीच लेखक-सह-भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रशांत आनंद से मुन्ना कुमार पांडेय ने पुस्तक राजकौशल पर चर्चा की. इस पुस्तक में 19 भारतीय राजाओं की कहानी है..(नीचे भी पढ़े)

खबरों की विश्वसनीयता पर सारगर्भित संवाद इसी कड़ी में ‘एआई युग में खबरें : विश्वसनीयता के संकट’पर हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता, दैनिक भास्कर के संपादक कुमार भवानंद, दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप सिंह, चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय से मॉडरेटर की भूमिका में उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल ने सारगर्भित संवाद किया. फिर लेखक फिल्मकार विमलचंद्र पांडेय से उनकी पुस्तक गुलअब्बास के रचनाकर्म व मर्म पर रश्मि शर्मा ने चर्चा की. इसके बहाने उपन्यास की कई विशेषताओं से दर्शक श्रोता रूबरू हुए. यात्रा-गल्प- बेहयाई के 72 दिन के लेखक प्रमोद सिंह से काशी विद्यापीठ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने चर्चा की. प्रथम दिवस का अंतिम कार्यक्रम हिमांशु वाजपेयी की किस्सागोई रही, जिसमें काकोरी कांड की कहानी ने सबको सम्मोहित कर दिया. शहादत के किस्सों से हॉल में मौजूद हर आंखें नम हो गईं.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur saraikela police big catch : जमशेदपुर के कारोबारी निखार हत्याकांड में गैंगस्टर कन्हैया सिंह हिरासत में, पूछताछ जारी
खबर

jamshedpur saraikela police big catch : जमशेदपुर के कारोबारी निखार हत्याकांड में गैंगस्टर कन्हैया सिंह हिरासत में, पूछताछ जारी

October 9, 2026
tata steel uisl won gold award : 26वें सीसीक्यूसी 2026 में टाटा स्टील यूआइएसएल ने जीते तीन गोल्ड अवॉर्ड, कर्मचारियों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
खबर

tata steel uisl won gold award : 26वें सीसीक्यूसी 2026 में टाटा स्टील यूआइएसएल ने जीते तीन गोल्ड अवॉर्ड, कर्मचारियों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

October 9, 2026
jamshedpur proud : राजस्थान के योगा चैंपियनशिप में साहब कुमार का जबरदस्त प्रदर्शन, विजेता के तौर पर लौटे जमशेदपुर, भव्य स्वागत
खबर

jamshedpur proud : राजस्थान के योगा चैंपियनशिप में साहब कुमार का जबरदस्त प्रदर्शन, विजेता के तौर पर लौटे जमशेदपुर, भव्य स्वागत

October 9, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

Jamshedpur mango jam : मानगो पुल पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News