जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा स्टील जमशेदपुर से सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन यूनियन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया. इसमें सर्वप्रथम टाटा स्टील से सेवानिवृत 18 कर्मचारियो को यूनियन के पदाधिकारियों ने एक-एक पुष्प-गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया और सम्मान स्वरूप एक-एक गिफ्ट कूपन भी भेंट की. टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज आलम ने की. इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु एवं विशिष्ट अतिथि डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह थे. (नीचे भी पढ़ें)
सर्वप्रथम अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से एक-एक कर उनका कुशलछेम जाना एवं सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए यूनियन द्वारा किए गए कार्यों जैसे – पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी. साथ ही सेवानिवृत कर्मचारियो द्वारा उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर जवाब दिया. यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने यूनियन की गतिविधियों की जानकारी दी एवं उनको ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी. साथ ही सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नई पारी के लिए शुभकामना भी दी. इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन की टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने की. इस सभा में इन सभी के अलावा यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.




