रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर निवासी शशि अग्रवाल को दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडलीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदातृ समिति (डीयूआरसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय, गार्डनरीच ने विगत 29 सितंबर, 2026 को पत्र जारी किया था, जिसके बाद चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से विगत 9 अक्टूबर को शशि अग्रवाल को मनोनयन की औपचारिक सूचना दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
रेलवे के आधिकारिक पत्र के अनुसार, ओडिशा के क्योंझर के सांसद अनंत नायक ने शशि अग्रवाल के नाम की अनुशंसा चक्रधरपुर डीआरयूसीसी के सदस्य के रूप में की थी. सक्षम प्राधिकारी ने इस अनुशंसा को स्वीकार करते हुए उन्हें समिति में शामिल करने का निर्णय लिया है. शशि अग्रवाल का कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक निर्धारित किया गया है. डीआरयूसीसी रेल यात्रियों की सुविधाओं, रेल सेवाओं तथा यात्रियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव देने वाला परामर्शदाता मंच है. समिति के माध्यम से रेल उपयोग कर्ताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को रेल प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है.





