जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस की ओर से जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और खरीद-बिक्री के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाना है. अभियान के तहत संबंधित थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.





