जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस ने बागबेड़ा प्रधानटोला निवासी गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी कंहैया सिंह को जेल भेज दिया है. जेल भेजने के दौरान कंहैया सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में कंहैया सिंह सीधे तौर पर गैंगस्टर गणेश सिंह को सीधे तौर पर चुनौती देते दिख रहे है. इसके अलावा जेल जाने के दौरान उन्होंने सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना में किस तरह का अपनी चलती और रंगबाजी दिखायी, यह भी दिख रहा है. इस वीडियो के बाद यह बात तो सामने आ गया है कि गैंगस्टर अखिलेश सिंह के साथ गैंगस्टर गणेश सिंह का गैंगवार कभी भी संभव है. इसका आगाज किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

निखार सबलोक हत्याकांड में जेल भेजे गये कंहैया सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्तौल और गोलियां बरामद की है. आरोप है कि उसने अशोक सिंह राघव और अभिमन्यू सिंह उर्फ सिंटू सिंह के साथ मिलकर निखार सबलोक की हत्या की घटना को अंजाम दिया. गौरतलब है कि 24 अगस्त को निखार सबलोक की हत्या सरायकेला खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा स्थित टेंथ माइल स्टोर में कर दी गयी थी. इस मामले में पहले से अशोक सिंह राघव, रोहित सिंह, सुशील केराई, सुनील रजक, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी शूटर राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अंकित सिंह को जेल भेजा है.





