जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) सीतारामडेरा मंडल (जमशेदपुर) के अध्यक्ष अर्जुन यादव ने मंडल की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की सूची जारी की है. संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, अर्जुन यादव मंडल अध्यक्ष होंगे. नंदकिशोर सिंह एवं दिलीप प्रजापति को महामंत्री बनाया गया है. उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह, के. के. शर्मा, प्रकाश पांडेय, महावीर साहू, कार्तिक मंडल एवं राम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है. सचिव के रूप में सुनील सिंह, पप्पू शर्मा, अभिषेक शर्मा, हरिहर साहू, चंदन सिंह एवं हेमराज शर्मा को शामिल किया गया है. वहीं, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार एवं सह कोषाध्यक्ष विजय कुमार बनाए गए हैं. सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी ललित प्रधान एवं उपेंद्र यादव को सौंपी गई है, जबकि मीडिया प्रभारी आशीष साहू होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम समिति एवं कार्यसमिति सदस्यों में सुजीत ठाकुर, श्रवण शर्मा, राम जी शर्मा, गोविंद पांडे, सुबीर दत्ता, अनिल सिंह, रंजीत सिंह, मुकेश शुक्ला, रूहान ठाकुर, उषल मंगल, दिलीप सिंह, सद्दाम हाशमी, अमन सिंह, सुमित मोहंती, अमन अमृत साहू, मोहित साह, राजी कुमार महतो, शेरू भैया, सौरभ चतुर्वेदी एवं गोलू सिंह को शामिल किया गया है. वहीं, आमंत्रित सदस्यों में बलवंत राय, माता शंकर शुक्ला, राजेंद्र यादव, अमोल झा, अभिजीत चंद्र एवं संतोष तिवारी को शामिल किया गया है. मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) जनसेवा और जनहित के प्रति समर्पित पार्टी है. नई कार्यकारिणी के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी. सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे. उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.


















