चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम चक्रधरपुर के टेबुल लाइन चौक हनुमान मंदिर के पास मंगलवार अहले सुबह बालू लदा एक हाइवा पलट गया. घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. सड़क पर हाइवा पलटने से आवागमन बाधित हो गया. हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन बिजली पोल एवं नाली क्षतिग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, बालू लदा हाइवा टेबुल लाइन से देवगांव जा रहा था. इसी दौरान मंगलवार तड़के चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके कारण टेबुल लाइन चौक में हाइवा सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर वाहन के पलटने से यातायात प्रभावित हो गया. सुबह के समय सड़क से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच दुर्घटना को लेकर चर्चा रही. गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, सड़क पर बालू लदे भारी वाहन के पलटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. सड़क पर हाइवा पलटने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. वाहन को हटाने और यातायात सामान्य करने के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में भी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके. इसके बाद वाहन के मालिक मनोज प्रमाणिक ने घटनास्थल पहुंचकर हाइड्रा से हाईवे को उठाकर ले गए. इसके बाद यातायात सामान्य हुई.








