जमशेदपुर : जमशेदपुर के इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के सदस्यों ने मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और अंतिम जोहार अर्पित किया. संस्था के अध्यक्ष सतीश गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में हरविंदर सिंह, सतीश सिंह, प्रवीण सिंह, श्वेता सिंह, नमिता सिंह, सुनीता सिंह, सुष्मिता सरकार, संगीता श्रीवास्तव और सरोज सिन्हा शामिल थे. सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. साथ ही, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि संघर्ष, सादगी और ममता की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृतियां सदैव झारखंडवासियों को प्रेरित करती रहेंगी. उनका जीवन और उनके संस्कार लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे.


















