• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 14, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : जमशेदपुर भाजपा ने फूंका संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला, कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप

jamshedpur bjp : जमशेदपुर भाजपा ने फूंका संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला, कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जेएनयू में कांग्रेस सांसद एवं प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर न्याय की मांग कर रहे भाजपा महिला मोर्चा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी के विरोध में मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और घटना पर विरोध जताया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य रूप से मौजूद रहीं. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. (नीचे देखे पूरी खबर)

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग पर आवाज बुलंद करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा महिला मोर्चा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग पर पत्थर बरसाना कांग्रेस की कायरतापूर्ण मानसिकता को दर्शाता है. इसी के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस की दोहरी राजनीति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया. पूर्णिमा साहू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महिला सुरक्षा और सम्मान की बातें तो खूब करते हैं, लेकिन जब उनकी ही पार्टी के सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जेएनयू की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का मामला सामने आता है, तब दोनों चुप्पी क्यों साध लेते हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

jamshedpur bjp : जमशेदपुर भाजपा ने फूंका संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला, कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप

इस मामले में जेएनयू की जांच समिति द्वारा दोषी ठहराए जाने और प्रोफेसर पद से हटाए जाने की बात सामने आने के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है. आखिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी इस मामले में सांसद को संरक्षण क्यों दे रहे हैं. कांग्रेस की कथनी और करनी का यह अंतर जनता देख रही है. वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पत्थरबाजी में दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं. कांग्रेस पार्टी देशभर में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है. राहुल गांधी की राजनीति देश में अशांति और टकराव की स्थिति पैदा करने वाली रही है. कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपने नेताओं की इसी राजनीतिक संस्कृति से प्रेरित होकर विरोध की आवाज को हिंसा के जरिए दबाने का प्रयास कर रहे हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. पुतला दहन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा राजीव सिंह, जितेंद्र राय, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रदीप मुखर्जी, नीतिश कुशवाहा, मंजीत सिंह, शैलेश गुप्ता, बिनोद राय, उपेंद्र गिरी, रंजीत सिंह, मारुति नंदन पांडेय, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, रितेश झा, जुगनू वर्मा, श्रीराम प्रसाद, पवन सिंह, अजय सिंह, कमलेश सिंह, प्रकाश दुबे, कंचन दत्ता, रानी ठाकुर, सीमा दास, रॉकी सिंह, ममता भूमिज, बिनानंद सिरका, अमरेंद्र कुमार, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Sharp Bharat

Sharp Bharat

Related Posts

jharkhand ex cm babulal marandi attack on government : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बोला कांग्रेस पर बड़ा हमला, नवरात्र में आंदोलन कर कांग्रेस पर माहौल बिगाड़ने का लगाया संगीन आरोप
खबर

jharkhand ex cm babulal marandi attack on government : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बोला कांग्रेस पर बड़ा हमला, नवरात्र में आंदोलन कर कांग्रेस पर माहौल बिगाड़ने का लगाया संगीन आरोप

October 14, 2026
Jamshedpur dig meeting : गोलमुरी बैंक लूटकांड की डीआइजी ने की समीक्षा,  दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर भी दिये निर्देश
खबर

Jamshedpur dig meeting : गोलमुरी बैंक लूटकांड की डीआइजी ने की समीक्षा,  दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर भी दिये निर्देश

October 13, 2026
tata steel canteen new menu : टाटा स्टील के कैंटीन का तय हुआ नया मेनू, अब ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी मिलेगा, जानें क्या होगी कीमत, क्या क्या होगा नया मेनू, नई टाइमिंग भी तय
खबर

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील के कैंटीन का तय हुआ नया मेनू, अब ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी मिलेगा, जानें क्या होगी कीमत, क्या क्या होगा नया मेनू, नई टाइमिंग भी तय

October 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील के कैंटीन का तय हुआ नया मेनू, अब ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी मिलेगा, जानें क्या होगी कीमत, क्या क्या होगा नया मेनू, नई टाइमिंग भी तय

West singhbhum central durgapuja committee meeting :  चक्रधरपुर में केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन का रहेगा विशेष जोर, पूजा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार चलाने के निर्देश

Jamshedpur cisr-nml : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का हुआ समापन, अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील के कैंटीन का तय हुआ नया मेनू, अब ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी भी मिलेगा, जानें क्या होगी कीमत, क्या क्या होगा नया मेनू, नई टाइमिंग भी तय

West singhbhum central durgapuja committee meeting :  चक्रधरपुर में केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन का रहेगा विशेष जोर, पूजा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार चलाने के निर्देश

Jamshedpur cisr-nml : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का हुआ समापन, अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur liquor seized : दुर्गा पूजा से पहले कोवाली के कुंदरूकोचा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 280 लीटर अवैध शराब जब्त, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, कुंदरूकोचा व डुंगरीटोला में नदी किनारे व जंगल में चल रही थीं शराब भट्ठियां, देखें video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News