जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल की 30वी पुण्यतिथि पर यूनियन परिसर में मनायी गयी. इस मौके पर यूनियन परिसर स्थित स्वर्गीय वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय वीजी गोपाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.(नीचे भी पढ़ें)
इसके उपरांत अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू ने सभी से उनके ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का अनुसरण अपने जीवन एवं यूनियन में करने की सलाह दी. इस सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे. गौरतलब है कि 30 साल पहले वीजी गोपाल की टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.






