जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुटु स्थित जेपी रोड पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब 12:05 बजे एटीएम को क्षतिग्रस्त करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा. वह फिंडी (एफआइएनडीआइ) एटीएम को लोहे की रॉड से नुकसान पहुंचा रहा था. पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना पता हरहरगुटु स्थित शिव मंदिर के पीछे, बागबेड़ा थाना क्षेत्र बताया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ है. घटना की सूचना एटीएम फ्रेंचाइजी को देकर संबंधित प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस एटीएम को हुए नुकसान की जांच कर रही है. मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.





