जमशेदपुर : झामुमो केंद्रीय पदाधिकारी सह वरिष्ठ आंदोलनकारी नेता मोहन कर्मकार की धर्मपत्नी स्वर्गीय माया कर्मकार की अत्येष्ठी में राजनीतिक दलों की दीवारें टूटती दिखी. उनके अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में भाजपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट, जदयू समेत कई राजनैतिक दलों एवं कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के वरिष्ठ लोगों ने मोहन कर्मकार के आवास एवं दाह संस्कार स्थल बिष्टुपुर पार्वती घाट पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दूरभाष पर मोहन कर्मकार से बात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन अपने शोक संदेश में कहा कि जीवन के अंतिम समय तक माया कर्मकार ने अपने परिवार सहित पूरे पार्टी को अपने वात्सल्य, सेवा और प्रेरणा से संबलता प्रदान करती रही. वे हमेशा प्रेरणाश्रोत और स्मरणीय बनी रहेंगी. इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. (नीचे भी पढ़ें)

अंत्येष्टि में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, दुलाल भुईया, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, शिवशंकर सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, आनंद बिहारी दुबे, सिख नेता भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ झामुमो नेता आस्तिक महतो, गणेश चौधरी, गणेश महाली, पवन सिंह, डॉ शुभेदु महतो, फनी महतो, काबलु महतो, वीर सिंह सुरीन, नरोत्तम दास, पंकज सिन्हा, खुदु उरांव, बाघराय मार्डी, सुनील महतो, आदित्य प्रधान, नासिर खान, समद अंसारी, लाल्टू महतो, बबन राय, गोपाल महतो, अंकित सिंह, दल गोविंद लोहरा, फैयाज अहमद खान, बबलू महतो, धनंजय महतो, पलटन मुर्मू, फतेह चंद्र टुडू, जाबिर हुसैन, बादल कर्मकार, सोमेन विश्वास, ओनदी उरांव, हरमोहन महतो, श्यामू भाई, विजय महतो, मो जमील खान, भुगलु सोरेन, प्रहलाद लोहरा, बंटी सिंह, देवजीत मुखर्जी, मनव्वर हुसैन, फिरोज खान, प्रीतम हेम्ब्रम, अभय पाण्डेय, सुशील हेम्ब्रम, समाजसेवी गौतम बोस, राजकुमार दास, ब्रेलना कुंडलना, अणिमा बोस, इंदरपाल सिंह भाटिया, कृपाल सिंह, परमजीत सिंह पम्मे, सपन राय, पी के राय, रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो, बाकर हुसैन, प्रभात सिंह, नीता सरकार, झरना पाल, सविता दास, चरणजीत सिंह भाटिया समेत सैकड़ों की संख्या में झामुमो, कांग्रेस, भाजपा, जदयू नेता एवं कार्यकर्ता, और समाजसेवी उपस्थित थे.






