• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur politics : बजरंगबलि का वेश धारण करने वाले युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का छूआ पैर, हुआ राजनीतिक भूचाल, कांग्रेस ने कहा – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धार्मिक आस्था का सम्मान नहीं किया, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : विजयादशमी के मौके पर भगवान हनुमान के वेश में मौजूद एक युवक द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पैर छूने का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है. यह मामला सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर विरोध और समर्थन को लेकर लोग आमने सामने हो चुके है. एक ओर जहां इसको बजरंगबलि की तौहीन बताया जा रहा है. वहीं, रघुवर दास के समर्थकों का कहना है कि उक्त युवक भाजपा कार्यकर्ता है, जो बजरंगबलि बना है. रघुवर राम जी को कहते है, इस कारण भाजपा कार्यकर्ता ने अपने रघुवर का पैर छूकर प्रणाम किया है, जिस कारण इसमें कोई गलत नहीं है. वहीं, कांग्रेस समेत तमाम दलों ने इसको अहंकार से जोड़कर देखा है. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस बयान जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा विजयादशमी के अवसर पर आयोजित झांकी में भगवान हनुमान के वेश में उपस्थित एक बालक से अपने पैर छूने की घटना पर गहरी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि यह घटना धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और मर्यादाओं के प्रति संवेदनशीलता की कमी को दर्शाती है. धर्म और आस्था से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों को विशेष सावधानी और मर्यादा का परिचय देना चाहिए. परविंदर सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति, सेवा, समर्पण और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है. (नीचे भी पढ़े)

धार्मिक आयोजनों में भगवान के स्वरूप धारण करने वाले कलाकारों और बच्चों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का भाव रखना हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है. ऐसे में भगवान हनुमान का वेश धारण किए हुए एक बालक से अपने पैर छूने देना अनेक श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है. सार्वजनिक मंच पर घटित ऐसी घटनाओं के प्रति संवेदनशीलता बरतना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की निजी सोच से ऊपर है. धर्म और संस्कृति के नाम पर राजनीति करने वालों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे अपने आचरण से धार्मिक मर्यादाओं तथा सामाजिक सद्भाव का उदाहरण प्रस्तुत करें. भारतीय संस्कृति हमें प्रत्येक देवी-देवता के स्वरूप का सम्मान करना और धार्मिक भावनाओं की कद्र करना सिखाती है. परविंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से भी आग्रह किया कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर जिम्मेदार रवैया अपनाए. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगने की मांग की, ताकि इस घटना से आहत श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान हो सके और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था का सम्मान केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे व्यक्ति के व्यवहार और आचरण में भी दिखाई देना चाहिए. किसी भी धर्म की परंपराओं और मान्यताओं के प्रति असंवेदनशीलता समाज में अनावश्यक विवाद और असंतोष पैदा कर सकती है इसलिए सभी राजनीतिक दलों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों को धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए समाज में आपसी सम्मान, सद्भाव और एकता बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

saraikela ichagadh politics : ईंचागढ़ के बाकड़कुड़ी में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो, राजनीतिक बदलाव के संकेत
खबर

saraikela ichagadh politics : ईंचागढ़ के बाकड़कुड़ी में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो, राजनीतिक बदलाव के संकेत

October 22, 2026
tata steel half marathon : टाटा स्टील ने 11वीं जमशेदपुर हाफ मैराथन की घोषणा की, हरित भविष्य का संदेश लेकर दौड़ेंगे प्रतिभागी
खबर

tata steel half marathon : टाटा स्टील ने 11वीं जमशेदपुर हाफ मैराथन की घोषणा की, हरित भविष्य का संदेश लेकर दौड़ेंगे प्रतिभागी

October 22, 2026
Jamshedpur rural four arrdsted in barsol clash : बरसोल में ऑर्केस्ट्रा में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो गुटों में मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारियां जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News