जमशेदपुर: गंडक रोड काली पूजा कमेटी की ओर से काली पूजा के आयोजन को लेकर भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर मां काली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई. भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कृष्ण मुरारी गुप्ता, शिव शंकर सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह उपस्थित रहे.भूमि पूजन के साथ ही काली पूजा की तैयारियों का शुभारंभ हो गया. धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. मां काली की आराधना के माध्यम से समाज में सुख, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
कमेटी की ओर से काली पूजा को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सहयोग के साथ सफल बनाने की दिशा में तैयारियां की जा रही हैं. काली पूजा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें स्थानीय लोगों की सहभागिता विशेष महत्व रखती है.इस अवसर पर काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह (मंटू ), पूजा कमेटी के संरक्षक परविंदर सिंह, अशोक चौधरी, रणजीत सिंह, प्रकाश लाल, पीके झा, राजा चक्रवर्ती, नागेंद्र ठाकुर, कौशल प्रधान, कृष्णा शाह, राजू तिवारी, आदित्य, सुधीर बिभार, जितेंद्र मिश्रा, राकेश नाग, सुशांत मिश्रा , निखिल सिंह, मोनू,संजू सिंह, दीपक तिवारी, प्रिंस सिंह, राजेश सिंह,देवी,यश, अंकित,सुमित, राजेश, लकी, राहुल, विकास, शुभम आदि सदस्य उपस्थित रहे.





