चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई निजी स्कूलों को सरकारी मान्यता और जरूरी मंजूरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की वसूली से जुड़े मामले में हुई है. इस मामले में करीब 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच चल रही है. पोय्यामोझी डीएमके सरकार में मंत्री रहे थे.तमिलनाडु के निजी स्कूलों को सरकारी मान्यता, स्थायी मान्यता और अन्य जरूरी मंजूरी दिलाने का भरोसा देकर कथित तौर पर पैसे वसूले गए. (नीचे भी पढ़े)
शिकायत में आरोप लगाया गया कि स्कूल प्रबंधन से बड़ी रकम ली गई, लेकिन इसके बदले जरूरी काम कराने के नाम पर अनियमितताएं हुईं. इसी मामले में पूर्व मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी की भूमिका की भी जांच की जा रही है.26 अक्टूबर को मद्रास हाईकोर्ट ने अनबिल महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. यह याचिका कथित 100 करोड़ रुपये के निजी स्कूल घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए दाखिल की गई थी. अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद उन्हे गिरफ्तार किया गया.





